ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

हजारीबाग में अपराधियों का तांडव: ऋत्विक कंपनी के GM की गोली मारकर हत्या, गोली लगने से बॉडीगार्ड भी घायल

HAZARIBAG: झारखंड के हजारीबाग से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां दिनदहाड़े ऋत्विक कंपनी के जीएम शरद बाबू की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इस दौरान अपराधियों ने उन

हजारीबाग में अपराधियों का तांडव: ऋत्विक कंपनी के GM की गोली मारकर हत्या, गोली लगने से बॉडीगार्ड भी घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

HAZARIBAG: झारखंड के हजारीबाग से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां दिनदहाड़े ऋत्विक कंपनी के जीएम शरद बाबू की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इस दौरान अपराधियों ने उनके बॉडीगार्ड को भी गोली मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जिन्हें आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये हैं। 


बताया जाता है कि शरद बाबू अपनी स्कॉर्पियो से ऑफिस जा रहे थे। तभी अचानक बाइक सवार दो अपराधी आए और शरद बाबू पर ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। अपराधियों ने गोली मारकर ऋत्विक कंपनी के जीएम शरद बाबू की हत्या कर दी। उन्हें बचाने के लिए उनका बॉडीगार्ड आगे बढ़ा तब उन्हें भी गोली मार दी। जिससे शरद बाबू का बॉडीगार्ड बुरी तरह घायल हो गया। घटना को अंजाम बड़कागांव स्थित एनटीपीसी के दफ्तर के पास दिया गया। जिसके बाद अपराधी हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। 


मिली जानकारी के अनुसार मृतक शरद बाबू हैदराबाद के रहने वाले थे। घायल बॉडीगार्ड की पहचान राजेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है जो अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। बता दें कि जिस कंपनी के जीएम शरद बाबू थे वह ऋत्विक कंपनी कोल उत्खनन का काम करती है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे इलाके की नाकाबंदी की गयी है। इलाके में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। दिनदहाड़े हत्या की इस वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 

टैग्स