ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

ज्ञानवापी केस के जज को मिली धमकी, बढ़ायी गयी सुरक्षा

DESK: इस्लामिक संगठन ने चिट्ठी के माध्यम से ज्ञानवापी केस की सुनवाई करने वाले जज रवि कुमार दिवाकर को धमकी दी है। चिट्ठी में लिखा गया है कि हिंदुओं को खुश करने के लिए सर्वे का

ज्ञानवापी केस के जज को मिली धमकी, बढ़ायी गयी सुरक्षा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: इस्लामिक संगठन ने चिट्ठी के माध्यम से ज्ञानवापी केस की सुनवाई करने वाले जज रवि कुमार दिवाकर को धमकी दी है। चिट्ठी में लिखा गया है कि हिंदुओं को खुश करने के लिए सर्वे का आदेश दिया है। वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर के सर्वे का आदेश देने वाले जज रवि कुमार दिवाकर को धमकी मिली है। 


इस्लामिक आगाज मूवमेंट ने जज रवि कुमार दिवाकर को रजिस्टर्ड डाक से धमकी भरी चिट्‌ठी भेजी है। जज को मिली धमकी के बाद उनके लखनऊ और वाराणसी आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। 9 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं वाराणसी कमिश्नर ने कैंट थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच को धमकीभरे चिट्‌ठी की जांच करने का निर्देश दिया है। 


इस्लामिक आगाज मूवमेंट ने लेटर में लिखा है कि अब न्यायाधीश भी भगवा रंग में सराबोर हो चुके हैं। फैसला उग्रवादी हिंदुओं और उनके तमाम संगठनों को प्रसन्न करने के लिए सुनाते हैं। इसके बाद ठीकरा विभाजित भारत के मुसलमानों पर फोड़ते हैं।


चिट्‌ठी में यह भी लिखा गया है कि 'आजकल न्यायिक अधिकारी हवा का रुख देख कर चालबाजी दिखा रहे हैं। आपने वक्तव्य दिया था कि ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का निरीक्षण एक सामान्य प्रक्रिया है। आप भी तो बुतपरस्त (मूर्तिपूजक) हैं। आप मस्जिद को मंदिर घोषित कर देंगे। कोई भी काफिर मूर्तिपूजक हिंदू न्यायाधीश से मुसलमान सही फैसले की उम्मीद नहीं कर सकता है।'

टैग्स