ब्रेकिंग
आरा में युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, घंटों मशक्कत के बाद हुआ शांतCRPF और पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी घटना, जंगल से मिला हथियार और डेटोनेटर2029 में भी चौथी बार बनेगी मोदी सरकार, हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया दावा मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं, 17 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षाजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'आरा में युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, घंटों मशक्कत के बाद हुआ शांतCRPF और पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी घटना, जंगल से मिला हथियार और डेटोनेटर2029 में भी चौथी बार बनेगी मोदी सरकार, हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया दावा मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं, 17 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षाजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'

गुटखा खाने को लेकर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

SUPAUL: सुपौल में गुटखा खाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मार दी गयी। गोली कमर के नीचे लगने से युवक बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन घायल युवक को त्रिवेणीगंज

गुटखा खाने को लेकर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल में गुटखा खाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मार दी गयी। गोली कमर के नीचे लगने से युवक बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन घायल युवक को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले गये जहां पर डॉ. श्रवण कुमार ने प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के डपरखा की है। 


इस मामले में 5 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। परिजनों ने बताया कि गुटखा खाने को लेकर विवाद हुआ था। डपरखा वार्ड नम्बर 24 निवासी फनीलाल सरदार के 18 वर्षीय पुत्र बलराम की पहले पिटाई की गयी फिर मनीष यादव ने उसे गोली मार दी। फिलहाल मधेपुरा के एक निजी अस्पताल में बलराम का इलाज चल रहा है।


 युवक की स्थिति नाजुक बताई जा रही हैं। घटना को लेकर त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि परिजनों के द्वारा लिखित शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वही एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने 5 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी जिसमें अभी भी चार लोग फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता