ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

गुजरात के महाठग किरण पटेल को ED ने बताया बहरूपिया और घोटालेबाज, मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज

DESK: खुद को प्रधानमंत्री (PMO) का अधिकारी बताने वाले गुजरात के महाठग किरण पटेल के खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिग का केस दर्ज किया है। ईडी ने किरण पटेल को बहरूपिया और घोटालेबाज बत

गुजरात के महाठग किरण पटेल को ED ने बताया बहरूपिया और घोटालेबाज, मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: खुद को प्रधानमंत्री (PMO) का अधिकारी बताने वाले गुजरात के महाठग किरण पटेल के खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिग का केस दर्ज किया है। ईडी ने किरण पटेल को बहरूपिया और घोटालेबाज बताते हुए कहा कि लोगों को धोखा देने का काम इन्होंने किया है। 


ईडी की टीम ने गांधीनगर, मोरबी, अहमदाबाद और मेहसाणा में किरण पटेल के एक दर्जन ठिकानों की तलाशी ली थी। इस दौरान कई अचल संपत्तियों से जुड़े कागजात ईडी ने बरामद किया। किरण पटेल ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बता जम्मू कश्मीर प्रशासन को गुमराह करने का काम किया है।


जम्मू कश्मीर पुलिस की एफआईआर के बाद ईडी ने उनके खिलाफ यह केस दर्ज किया है। किरण और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ पहले से ही गुजरात में केस दर्ज है। इन पर लोगों को धोखा देने का आरोप है। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो कश्मीर में घुमता दिखा था और उनकी सुरक्षा में सेना के जवान लगे थे। ईडी ने किरण के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिग का केस दर्ज किया है। ऐसे में अब गुजरात के इस महाठग की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।