ब्रेकिंग
भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..

Bihar Election 2025: यूपी के रेलवे स्टेशन से करीब एक करोड़ कैश के साथ पकड़ा गया मोकामा का शख्स, बिहार चुनाव से तार जुड़ने की आशंका

Bihar Election 2025: गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने वैशाली एक्सप्रेस से 99 लाख रुपये नकद बरामद किए। आशंका है कि यह रकम बिहार विधानसभा चुनाव में बांटने के लिए भेजी जा रही थी।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। नई दिल्ली से बरौनी जा रही वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने 99 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं।


आशंका है कि यह रकम बिहार विधानसभा चुनाव में बांटने के लिए भेजी जा रही थी। फोर्स ने इस मामले में बिहार के मोकामा निवासी एक व्यक्ति को नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। जब उससे रुपयों के बारे में पूछताछ की गई, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।


घटना की सूचना पर गोरखपुर आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आयकर अधिकारी आशुतोष और चन्द्रमणि नकदी की जांच कर रहे हैं। जीआरपी इंस्पेक्टर अनुज सिंह ने बताया कि बरामद राशि की गिनती पूरी हो चुकी है, जो कुल 99 लाख रुपये है। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ जारी है, और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।


उधर, बिहार में पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण और उत्सवपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में अब तक का सर्वाधिक 64.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पहले चरण का चुनाव खत्म होने के बाद अब 11 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होनी है वहीं 14 नवंबर को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता