ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बिहार में फूल तोड़ने के विवाद में हिंसक झड़प, पीट-पीटकर शख्स की हत्या; मारपीट में कई लोग घायल

Bihar Crime News: गोपालगंज के निमुईया गांव में बच्चों के फूल तोड़ने के विवाद से हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जबकि कई लोग घायल हो गए हैं.

Bihar Crime News
हत्या से सनसनी
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के निमुईया गांव में बच्चों के द्वारा फूल तोड़ने को लेकर मामूली विवाद तेजी से हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे, बांस और लोहे की रॉड से जमकर मारपीट हुई।


घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। घायलों में से एक 55 वर्षीय बुनी यादव की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया। हालांकि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


सूत्रों के अनुसार, विवाद बच्चों के फूल तोड़ने की कहासुनी से शुरू हुआ और बाद में दोनों पक्षों के बड़े लोग इसमें शामिल हो गए। अचानक हुई हिंसा से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।


मांझागढ़ थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। सदर एसडीपीओ 2 राजेश कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पोस्टमार्टम के लिए मृतक का शव सदर अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता