ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

युवक की हत्या को लेकर गोपालगंज में भारी बवाल, पुलिस को करनी पड़ी फायरिंग

GOPALGANJ: गोपालगंज में शुक्रवार को हुई युवक की हत्या की घटना के खिलाफ भारी बवाल हुआ है। यहां युवक के शव के साथ सड़क पर उतरे लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया, जिसके बाद जवाबी का

युवक की हत्या को लेकर गोपालगंज में भारी बवाल, पुलिस को करनी पड़ी फायरिंग
Mukesh Srivastava
3 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में शुक्रवार को हुई युवक की हत्या की घटना के खिलाफ भारी बवाल हुआ है। यहां युवक के शव के साथ सड़क पर उतरे लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर बदमाशों ने युवक की गला दबाकर हत्या कर दी थी जबकि तीन लड़कों को चाकू मारकर घायल कर दिया था। घटना टाउन थाना क्षेत्र के बसडीला बाजार की है।


दरअसल, नगर थाना क्षेत्र के बसडीला में तीन दिन पहले क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर शुक्रवार की शाम एक युवक की हत्या कर दी गई थी। युवक की हत्या के विरोध में शनिवार को गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी के घर के पास शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा मचाया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी बीच प्रदर्शन कर रहे कुश लोगों ने आरोपी के घर पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। जिसके बाद मामला शांत होने के बजाए और भड़क गया। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। लोगों के आक्रोश को बढ़ता देख पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी और किसी तरह से हालात को नियंत्रित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। हत्या के मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को डिटेन किया है, जिनसे पूछताछ चल रही है।


पूरे मामले पर डीएम नवल किशोर चौधरी ने बताया है कि ऐसी सूचना मिल रही है कि बाहर से कुछ लोगों को बुलाया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि बाहर के लोगों को वे अपने घरों में पनाह ना दें। अगर बाहरी लोग मिलते ही तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें को शुक्रवार की देर शाम सब्जी खरीदने बाजार गए युवक अंकित कुमार की अपराधियों ने गला दबाकर हत्या कर दी थी जबकि तीन अन्य युवकों को चाकू गोद कर घायल कर दिया था। गंभीर रूप से घायल एक युवक का गोरखपुर में इलाज चल रहा है। 

टैग्स