ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

शराबबंदी के बाद बिहार में दूसरे नशों का चलन बढ़ा!, 14 करोड़ की चरस जब्त

GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 14 करोड़ की चरस को जब्त किया है। एसपी के निर्देश पर कुचायकोट के बलथरी चेकपोस्ट पर पुलिस ने यह

शराबबंदी के बाद बिहार में दूसरे नशों का चलन बढ़ा!, 14 करोड़ की चरस जब्त
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 14 करोड़ की चरस को जब्त किया है। एसपी के निर्देश पर कुचायकोट के बलथरी चेकपोस्ट पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। वाहन जांच के दौरान पुलिस की टीम ने एक कार से करीब 52 किलो चरस को जब्त किया है।चरस की इतनी बड़ी खेप बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है जिनसे कड़ी पूछताछ जारी है। 


दरअसल, गोपालगंज एसपी के विशेष दिशा निर्देश पर पुलिस वाहनों की सघन जांच अभियान चला रही है। बुधवार को बलथरी चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर ही रहे थे तभी एक स्वीफ्ट कार गोपालगंज की ओर से आती दिखी। पुलिसकर्मियों ने जब कार को रोका तो उसपर सवार लोग उतरकर भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को धर दबोचा। जब कार की जांच की गई तो चरस की बड़ी खेप को देखकर पुलिसकर्मी दंग रह गए। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तस्करों से पूछताच कर रही है।


बता दें कि बिहार में शराबबंदी कानून के लागू होने के बाद से शराब पीने वालों के संख्या तो जरूर कम हुई है लेकिन राज्य में कई अन्य प्रकार के नशों का सेवन बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शराबबंदी के बाद से बिहार में गांजा, चरस जैसे मादक पदार्थों की डिमांड बढ़ गई है। शराब पर प्रतिबंध के बाद नशे के आदि लोगों ने विकल्प के तौर दूसरे मादक पदार्थों का सेवन करना शुरू कर दिया है।