ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

शराबबंदी वाले राज्य में 50 लाख की शराब जब्त, हेमलेट के नीचे छिपाकर लाई गई थी बड़ी खेप

GOPALGANJ: सरकार और पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में दूसरे राज्यों से शराब पहुंचने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला गोपालगंज से सामने आया है, जहां कुचायकोट थाने की पुलिस ने ट

शराबबंदी वाले राज्य में 50 लाख की शराब जब्त, हेमलेट के नीचे छिपाकर लाई गई थी बड़ी खेप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: सरकार और पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में दूसरे राज्यों से शराब पहुंचने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला गोपालगंज से सामने आया है, जहां कुचायकोट थाने की पुलिस ने ट्रक से 50 लाख रुपए की शराब को जब्त किया है। शराब को हेमलेट के कार्टन के नीचे छिपाकर लाया गया था। पुलिस ने इस मामले में ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।


दरअसल, कुचायकोट थाना क्षेत्र स्थित बलथरी चेक पोस्ट पर पुलिस को यह कामयाबी हाथ लगी है। रविवार की दोपहर कुचायकोट थाने की पुलिस चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने जब एक ट्रक की तलाशी ली तो हेमलेट के नीचे छिपाकर रखी गई शराब की बड़ी खेप को जब्त किया गया। 


ट्रक से करीब 6 हजार लीटर शराब बरामद हुई है जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए हैं। शराब को दरभंगा में ट्रक से अनलोड करना था लेकिन बल्थरी चेक पोस्ट पर ही पुलिस ने शराब की खेप को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।