ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

पिता की हत्या के बाद अब बेटे से भी मांगी जा रही रंगदारी : अपराधियों ने भेजा धमकी भरा मैसेज : कहा..तुम्हारा हाल भी बाप की तरह कर देंगे

GOPALGANJ : AIMIM नेता अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया की हत्या दो महीने पहले विगत 12 फरवरी को अपराधियों ने कर दी थी। अब उनके बेटे अनस सलाम को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

पिता की हत्या के बाद अब बेटे से भी मांगी जा रही रंगदारी : अपराधियों ने भेजा धमकी भरा मैसेज : कहा..तुम्हारा हाल भी बाप की तरह कर देंगे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ : AIMIM नेता अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया की हत्या दो महीने पहले विगत 12 फरवरी को अपराधियों ने कर दी थी। अब उनके बेटे अनस सलाम को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बदमाशों ने अनस के मोबाइल पर मैसेज कर 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। पीड़ित ने पिता के केस में फरार नामजद आरोपियों पर धमकी देने की आशंका जतायी है। 


आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की मांग पीड़ित ने पुलिस से की है। अनस सलाम ने नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मृतक AIMIM नेता अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया के बेटे अनस सलाम ने नगर थानाध्यक्ष गोपालगंज को इस संबंध में आवेदन दिया है। जिसमें बताया है कि मोबाइल नंबर 9318325651 से उसे धमकी दी जा रही है और 5 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी जा रही है। कहा जा रहा है कि यदि रंगदारी नहीं दिया तो बाप की तरह तुम्हारी भी हत्या कर दी जाएगी। 


अनस सलाम ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले विगत 12 फरवरी को उनके पिता अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में नगर थाने में केस दर्ज कराया गया है। जिसकी प्राथमिकी संख्या-118/2024 है। जिसमें 7 लोगों को नामजद अभियुक्त भी बनाया गया है और उसमें 4 लोग जेल में बंद हैं। जबकि 3 मुख्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। 


पीड़ित अनस सलाम ने बताया कि कल दिनांक 22 अप्रैल की रात 11:44 बजे मेरे मोबाईल नं0-9852459551 पर मोबाईल नं0-9318325651 से एक मैसेज आया है। जिसमें लिखा गया है कि 5 लाख रुपये रेडी रखो और इस नंबर-7367074454 पर बिना देर किए और बिना पुलिस को बताये एक हफ्ते के अन्दर भेज दो। नहीं तो तुम्हारी भी हत्या तुम्हारे बाप की तरह कर दी जाएगी।


अनस सलाम ने बताया कि पूर्व में भी उसे केस उठाने की धमकी दी जा चुकी है। पीड़ित अनस को इस बात का डर सता रहा है कि पिता की हत्या के आरोपी कहीं उसकी जान न ले लें। उसने काफी दहशत में है। वह नगर थानाध्यक्ष से इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करनी की मांग की है।