ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

लॉकडाउन में दिनदहाड़े मर्डर, वारदात की छानबीन में जुटी पुलिस

GOPALGANJ : बिहार में कोरोना महामारी के बीच आपराधिक घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त एक ताजा खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ :  बिहार में कोरोना महामारी के बीच आपराधिक घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त एक ताजा खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने लॉकडाउन के बीच एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए दिनदहाड़े एक व्यक्ति का मर्डर कर दिया. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना इलाके का है. जहां हमीदपुर गांव में अपराधियों ने एक वयक्ति की हत्या कर दी. मृतक व्यक्ति पेशे से किसान बताया जा रहा है. घटना के बाबत मिली जानकारी के मुताबिक किसी धारदार हथियार से किसान की हत्या की गई है. हत्या की खबर मिलते ही मृतक किसान के घर में मातमी सन्नटा छा गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


इधर दूसरी ओर, वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है. बैकुंठपुर थानेदार के मुताबिक इस घटना में शामिल 3 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया कि डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है. जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जायेगा. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता