ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

हथुआ राज के जितेंद्र प्रताप शाही की गोली लगने से संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की जांच कर रही पुलिस

GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां हथुआ राज के पाटीदार बाबू साबू एस्टेट परिवर के जीतेन्द्र प्रताप शाही की गोली लगने से संदिग्ध मौत हो गई है। जीतेन्द्र प्रताप शाही का शव

हथुआ राज के जितेंद्र प्रताप शाही की गोली लगने से संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की जांच कर रही पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां हथुआ राज के पाटीदार बाबू साबू एस्टेट परिवर के जीतेन्द्र प्रताप शाही की गोली लगने से संदिग्ध मौत हो गई है। जीतेन्द्र प्रताप शाही का शव उनके ही आवास से बरामद हुआ है। शव के पास से एक लाइसेंसी बंदूक को भी पुलिस ने बरामद किया है। इस घटना के बाद जीतेन्द्र प्रताप शाही के परिवार में कोहराम मच गया है। उनकी किसी ने हत्या की है या उन्होंने खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली इसपर संशय की स्थिति है।


बताया जा रहा है कि जीतेन्द्र प्रताप शाही पटना में ही रहते थे लेकिन अक्सर हथुआ आते जाते रहते थे। हाल ही में वे पटना से हथुआ आए थे और रविवार को पटना जाने वाले थे। वे पटना निकलने ही वाले थे कि दोपहर करीब एक बजे उनके कमरे से गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनकर आवास में मौजूद लोग जबतक मौके पर पहुंचे तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 


इस घटना की जानकारी मिलते ही हथुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में हथुआ थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और मामले के छानबीन में जुट गई है। डॉग स्क्वॉयड और एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हत्या और आत्महत्या दोनों ही बिंदुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है। गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।