ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

गोपालगंज में दलाल शिक्षक पर SDO की छापेमारी, मकान से मिले कई दस्तावेज

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज इलाके में अंचल कार्यालय में दलाली करने के जुर्म में एक शिक्षक के घर छापेमारी की गई है। यह छापेमारी सदर एसडीओ डॉ प्रदीप कुमार द्वारा किया गया है। जिस श

गोपालगंज में दलाल शिक्षक पर SDO की छापेमारी, मकान से मिले कई दस्तावेज
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज इलाके में अंचल कार्यालय में दलाली करने के जुर्म में एक शिक्षक के घर छापेमारी की गई है। यह छापेमारी सदर एसडीओ डॉ प्रदीप कुमार द्वारा किया गया है। जिस शिक्षक के घर छापेमारी की गयी है, उसका निवास स्थान मांझा थाना क्षेत्र इलाके में बताया जा रहा है। इस दौरान शिक्षक के निजी आवास से बड़ी संख्या में खतियान, दस्तावेज और अन्य कई सरकारी कागजात बरामद हुए हैं। सभी को जब्त कर कार्यवाई शुरू कर दी गई है। 


इस मामले में बताया जा रहा है कि, गोपालगंज अंचल कार्यालय में लगटुहाता गांव के नवसृजित विद्यालय के शिक्षक सन्तोष महतो दलाली करते थे, जिसके शिकायत सदर एसडीओ को मिली। इसके बाद सदर एसडीओ डॉ प्रदीप कुमार, मांझा बीडीओ बिड़डू कुमार राम और सीओ शाहिद अख्तर के अलावे थानाध्यक्ष विशाल आनन्द के द्वारा शिक्षक के आवास पर छापेमारी की गई। एसडीओ द्वारा तीन मकानों में  छापेमारी की गई। इस दौरान कई बंडल सरकारी दस्तावेज बरामद किये गए।  जिसके बाद छापेमारी में बरामद दस्तावेजों को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही मौके से शिक्षक की कार को भी जब्त कर लिया गया है। 


गौरतलब हो कि, सन्तोष महतो पेशे से शिक्षक है। लेकिन,  इनके बारे में यह बताया जाता है कि यह हमेशा अपने काम से नदारद रहते हैं और अंचल कार्यालय में दलाली करते है। ऐसा कहा जाता है कि, इसी के पैसों से इनके द्वारा मांझा बाजार एक आलीशान मकान बनाया गया। इसी मकान में अंचल के दस्तावेजों को रखकर दाखिल खारिज से लेकर म्यूटेशन और अन्य कार्यों में लोगों से उगाही करता है। उसकी करोड़ो की जमीन मांझा बाजार और उसके पास है। वह कई पंचायतों के राजस्व कर्मचारी का कार्य भी करता था।