ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

गोपालगंज में डकैतों ने पहले पति-पत्नी और नौकर को बंधक बनाया, फिर 10 लाख की लूट की

GOPALGANJ: गोपालगंज से डकैती का एक मामला सामने आया है, जहां डकैतों ने दम्पति को घर में बंद कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. यह मामला मंगलवार रात का है, जब घर में पति, पत्नी और न

गोपालगंज में डकैतों ने पहले पति-पत्नी और नौकर को बंधक बनाया, फिर 10 लाख की लूट की
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज से डकैती का एक मामला सामने आया है, जहां डकैतों ने दम्पति को घर में बंद कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. यह मामला मंगलवार रात का है, जब घर में पति, पत्नी और नौकर मौजूद थे. तीनो को डकैतों ने बंधक बनाकर10 लाख कि संपत्ति लूटपाट की है. दम्पति के साथ डकैतों ने मारपीट भी की है.घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ने नगर थाने को तुरंत एक्शन लेकर जांच करने का आदेश दिया है.




मामला गोपालगंज के आज़ाद नगर वार्ड संख्या 22 मोहल्ले का है. जहां माडीपुर गांव के रहने वाले समीर आलम के घर यह घटना घटी है. बताया जा रहा है कि सगीर आलम रेलवे विभाग में गार्ड के पद से रिटायर हुए हैं. सगीर आलम रिटायर होने के बाद आज़ाद नगर वार्ड संख्या 22 मोहल्ले में अपन घर बना कर रह रहे थे. मंगलवार की रात जब खाना पीना खाने के बाद सगीर आलम और पत्नी सोने गये उसी समय डकैतों ने घर में घुस कर घरवालों को बंधक बना कर मार पिट और लूटपाट किया है.




सगीर आलम बताते हैं कि जब हमलोग खाने के बाद  सोने जा रहे थे उसी समय हथियार से लैस 4 अपराधी घर में घुस गये.पति पत्नी समेत नौकर को भाई बंधक बना लिया.विरोध करने पर डकैतों ने हमलोग के साथ मारपीट भी किया.सगीर आलम ने बताया कि करीब 10 लाख कि संपत्ति की डकैती हुई है.घटना कि जानकारी मिलते ही बुधवार कि सुबह नगर थाना के इंस्पेक्टर आजाद नगर वार्ड संख्या 22 मोहल्ले में सगीर आलम के घर पहुच कर मामले कि जानकारी ली है, और जल्द से जल्द करवाई करने का आश्वासन दिया है

टैग्स