ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

रिश्वतखोर दारोगा का वीडियो वायरल, नजराना वसूलने पर SP ने किया सस्पेंड

GOPALGANJ : गोपालगंज के पासपोर्ट कार्यालय में तैनात एक दारोगा का घूस मांगते एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दारोगा जी रिश्वत मांगते साफ दिखाई दे रहे है

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

GOPALGANJ : गोपालगंज के पासपोर्ट कार्यालय में तैनात एक दारोगा का घूस मांगते एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दारोगा जी रिश्वत मांगते साफ दिखाई दे रहे हैं. 

वायरल विडियो में एक युवक से पासपोर्ट के वेरिफिकेशन के लिए एएसआई आठ सौ रुपये रिश्वत की मांग कर रहा हैं. रिश्वत मांगने वाले एएसआई की पहचान पासपोर्ट कार्यालय में तैनात कृष्णा कुमार के रुप में की है. वीडियो वायरल होने के बाद एसपी के आदेश पर घूसखोर दारोगा को स्सपेंड कर दिया गया है. 

वायरल वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह युवक एएसआई कृष्णा कुमार से अपना पासपोर्ट का सत्यापन करने के बाद महम्मदपुर थाना में भेजने की गुहार लगा रहा है. युवक कहता है कि हम दुकानदार है, महम्मदपुर में मेरा दुकान है. लेकिन दारोग 8 सौ रुपये की डिमांड करता रहा और पैसा नहीं देने पर पटना जाकर काम कराने की बात कह रहा है. युवक एएसआई को दो सौ रुपये देने के लिए तैयार था पर एएसआई नहीं लेता है. 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता