ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

Gopalganj Crime News: दुकानदार को गोली मारकर भाग रहा बदमाश चढ़ गया भीड़ के हत्थे, पीट-पीटकर हत्या, 2 हमलावर फरार

GOPALGANJ: गोपालगंज में मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है। जहां एक दुकानदार को गोली मारकर भाग रहे बदमाश को भीड़ ने पकड़ लिया और पीट-पीटकर उसे मार डाला वही दो बदमाशों ने भा

Gopalganj Crime News: दुकानदार को गोली मारकर भाग रहा बदमाश चढ़ गया भीड़ के हत्थे, पीट-पीटकर हत्या, 2 हमलावर फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है। जहां एक दुकानदार को गोली मारकर भाग रहे बदमाश को भीड़ ने पकड़ लिया और  पीट-पीटकर उसे मार डाला वही दो बदमाशों ने भागकर अपनी जान बचायी। घटना गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की है जहां दुकान पर बैठे खाद-बीज दुकानदार को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। 


जिससे वो घायल हो गया। घटना से गुस्साएं लोगों ने एक बदमाश को मौके पर पकड़ लिया और पीट-पीट कर मार डाला। जबकि दो बदमाशों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्टल और दो कारतूस बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे  पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। 


वही घायल दुकानदार को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल दुकानदार की पहचान 25 वर्षीय पवन कुमार सिंह के रूप में हुई है। वो अपनी दुकान पर बैठा था तभी नकाबपोश बाइक सवार 3 बदमाश पहुंचा और उस पर गोली चला दी। गोली खाद दुकानदार की पीठ में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों को घेर लिया तभी दो बदमाश किसी तरह वहां से भाग गये लेकिन एक बदमाश भीड़ के हत्थे चढ़ गया। 


बदमाश की इस कदर पिटाई की गयी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान थावे थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी अभिषेक ठाकुर के रूप में हुई है। जबकि अन्य दो अपराधियों का पहचान अभी नहीं हो पाई है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बदमाशों ने खाद दुकानदार पर गोली क्यों चलाई इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है।