ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

Gopalganj Crime News: बिहार में अपराधियो के हौसले बुलंद, छापेमारी करने जा रही पुलिस टीम पर बोला हमला; युवक के पैर में लगी गोली

GOPALGANJ: बिहार में अपराधियो के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह पुलिस टीम पर भी हमला करने से परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज से सामने आया है, जहां कुख्यात बदमाश को अरे

Gopalganj Crime News: बिहार में अपराधियो के हौसले बुलंद, छापेमारी करने जा रही पुलिस टीम पर बोला हमला; युवक के पैर में लगी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में अपराधियो के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह पुलिस टीम पर भी हमला करने से परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज से सामने आया है, जहां कुख्यात बदमाश को अरेस्ट करने जा रही पुलिस टीम पर अपराधियों ने हमला बोल दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के तूरकान्हा के पास मीरगज-थावे बाईपास की है।


शनिवार की देर रात बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर उस वक्त फायरिंग की जब पुलिस टीम कुख्यात अपराधी विशाल सिंह को छापेमारी के लिए लेकर जा रही थी। गोपालगंज कोर्ट में विशाल सिंह पर फायरिंग के बाद इस मामले में गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर छापेमारी करने के लिए जा रही थी, तभी बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी हालांकि गनीमत की बात रही कि इस वारदात में किसी को गोली नहीं लगी।


शुक्रवार की दोपहर कोर्ट कैंपस में शातिर बदमाश विशाल सिंह को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की गई थी। इस गोलीबारी में विशाल सिंह के काम के पास गोली लगी थी जबकि एक अन्य युवक के पेट में गोली लगी थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके से आरोपी सुरेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार सुरेश सिंह को पुलिस साथ लेकर छापेमारी करने के लिए निकली थी, तभी इस वारदात को अंजाम दिया गया।


एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया है कि गिरफ्तार अपराधी सुरेश सिंह ने पुलिस को बताया है कि जेल में बंद अपराधियों मनु तिवारी और शंभू सिंह के लिए काम कर रहा था और उन्हीं के कहने पर उसने कोर्ट परिसर मे विशाल सिह के ऊपर गोली चलाई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और वारदात में शामिल अन्य अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।