ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

Gopalganj Crime News: बिहार में शराब माफिया के हौसले बुलंद, छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, सिपाही और तस्कर को लगी गोली

GOPALGANJ: बिहार में शराब माफिया के हौसले बुलंद होते जा रहे है। बेखौफ हो चुके माफिया अब पुलिस कर्मियों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज से सामने आया है, जहां

Gopalganj Crime News: बिहार में शराब माफिया के हौसले बुलंद, छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, सिपाही और तस्कर को लगी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में शराब माफिया के हौसले बुलंद होते जा रहे है। बेखौफ हो चुके माफिया अब पुलिस कर्मियों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज से सामने आया है, जहां छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर शराब माफिया ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक सिपाही को गोली लगी है।


दरअसल, कुचायकोट थाने की पुलिस को शराब की तस्करी की खबर मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम छापेमारी करने के लिए नेचुआ जलालपुर के एसएमदी कॉलेज के समीप पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस को देखते ही शराब माफिया और उसके लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में एक सिपाही को गोली लग गई है। सिपाही को गोली लगने के बाद शराब तस्कर मौके से फरार हो गए।


पुलिस की टीम शराब तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जवाबी कार्रवाई में भाग रहे एक तस्कर के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घायल सिपाही एवं शराब तस्कर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी अवधेश दीक्षित सदर अस्पताल पहुंचे और हालात की जानकारी ली है।