ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

Gopalganj Breaking News: कोर्ट कैंपस में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, कुख्यात अपराधी समेत दो लोगों को लगी गोली

GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां कोर्ट कैंपस में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया है। पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे कुख्यात अपराधी और कैदी विशाल सिंह कुशवा

Gopalganj Breaking News: कोर्ट कैंपस में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, कुख्यात अपराधी समेत दो लोगों को लगी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां कोर्ट कैंपस में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया है। पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे कुख्यात अपराधी और कैदी विशाल सिंह कुशवाहा को गोली मारी गई है। फायरिंग की वारदात में एक अन्य कैदी को भी गोली लगने की सूचना है।


बताया जा रहा है कि पुलिस टीम कुख्यात बदमाश विशाल सिंह को पेशी के लिए कोर्ट में लेकर पहुंची थी। इसी दौरान बदमाशों ने विशाल सिह को टारगेट कर गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी की इस घटना के बाद कोर्ट कैंपस में अफरा तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान विशाल सिंह के कान के पास गोली लग गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया है। मौके पर पहुंचे गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा कि कुख्यात अपराधी विशाल सिंह को टारगेट कर गोली मारी गई थी, गोली उसके कान के पास लगी। एक अन्य शख्स  को पेट में गोली लगी है। जिसे सदर अस्पताल से गोरखपुर रेफर किया गया है। एक अपराधी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।