ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: युवती की बेरहमी से हत्या कर चेहरे को तेजाब से जलाया, खेत से शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी

GOPALGANJ: गोपालगंज में बेखौफ बदमाशों ने एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी है। अपराधियों ने युवती की हत्या करने के बाद उसके पहचान को छिपाने के लिए चेहरे को तेजाब डालकर जला दिया है।

बिहार: युवती की बेरहमी से हत्या कर चेहरे को तेजाब से जलाया, खेत से शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में बेखौफ बदमाशों ने एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी है। अपराधियों ने युवती की हत्या करने के बाद उसके पहचान को छिपाने के लिए चेहरे को तेजाब डालकर जला दिया है। शनिवार को युवती का शव खेत से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना महम्मदपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी और सुपौली गांव के पास की है।


दरअसल, शनिवार की सुबह ग्रामीण खेतों में काम करने जा रहे थे, तभी उनकी नजर खेत में पड़े शव पर पड़ी। शव मिलने की जानकारी हुई तो मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जितने लोग उतनी तरह की बातें होने लगी। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवती के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।


ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि अपराधियों ने कहीं और युवती की हत्या करने के बाद शव को लाकर फेंक दिया है। तेजाब से लड़की को चेहरा जल जाने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवती के हाथ और पैर बांधे हुए थे। फिलहाल पुलिस युवती की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।