ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बिहार: रैगिंग से परेशान पॉलिटेक्निक के छात्र ने की खुदकुशी, फंदे से झूलता मिला शव

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से है, जहां सिनियर्स की रैगिंग के परेशान होकर पॉलिटेक्निक के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र का शव लॉज के एक कमरे से फंदे से झूलता पाया गया।

बिहार: रैगिंग से परेशान पॉलिटेक्निक के छात्र ने की खुदकुशी, फंदे से झूलता मिला शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से है, जहां सिनियर्स की रैगिंग के परेशान होकर पॉलिटेक्निक के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र का शव लॉज के एक कमरे से फंदे से झूलता पाया गया। घटना विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक छात्र की पहचान मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी अभय सिंह कुशवाहा के बेटे निर्भय सिंह कुशवाहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निर्भय पिछले एक साल से पॉलिटेक्निक कॉलेज में इलेक्ट्रीशियन की पढ़ाई कर रहा था। अभय के पिता एक ग्रामीण डॉक्टर हैं और इसी पिछले साल अभय का एडमिशन सिपाया पोलटेक्निक कॉलेज में कराया था। शनिवार की देर रात अभय का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया।


परिजनों की मानें तो अभय के साथ उसके सीनियर्स रैंगिंग किया करते थे, जिसकी जानकारी उसने दी थी। अभय के पिता ने इस संबंध में कॉलेज के प्रिंसिपल से बात करने करने की कोशिश की थी लेकिन प्रिंसिपल से मुलाकात नहीं हो सकी थी। मोतिहारी में परीक्षा होने वाली थी। अभय परीक्षा देने के बाद घर जाने वाला था लेकिन इसी बीच उसका शव लॉज के कमरे से बरामद किया गया। इधर, पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर मामले के छानबीन में जुट गई है।