ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार: शराब की टोह में वाहनों की जांच कर रही थी पुलिस, पिकअप वैन से 21 लाख मिले तो दंग रह गए जवान

GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां पुलिस ने एक पिकअप वैन से करीब 21 लाख रुपए बरामद बरामद किए हैं। पिकअप वैन सवार तीन लोग 20 लाख 65 हजार रुपए कैश लेकर जा रहे थे, तभ

बिहार: शराब की टोह में वाहनों की जांच कर रही थी पुलिस, पिकअप वैन से 21 लाख मिले तो दंग रह गए जवान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां पुलिस ने एक पिकअप वैन से करीब 21 लाख रुपए बरामद बरामद किए हैं। पिकअप वैन सवार तीन लोग 20 लाख 65 हजार रुपए कैश लेकर जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पिकअप वैन से इतनी भारी रकम बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के बघऊच मोड़ पर वाहन जांच के दौरान यह कार्रवाई की है।


दरअसल, कुचायकोट थाने की पुलिस बघऊच मोड़ पर वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने कटेया की तरफ से आ रहे पिकअप वैन को रोका। पिकअप वैन पर तीन लोग सवार थे। पूछताछ के दौरान वैन सवाल युवकों ने बताया कि वे गोपालगंज जा रहे हैं। पुलिस टीम को तीनों पर शक हुआ तो पिकअप वैन की तलाशी ली गई।


वैन के अंदर जो कुछ मिला उसे देखकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। पुलिस टीम ने वैन से 20 लाख 65 हजार रुपए बरामद किए। इतनी बड़ी राशि पिकअप वैन से मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आयकर विभाग को भी इसकी जानकारी दे दी है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पिकअप वैन से बरामद लाखों रुपए किसके हैं और कहां ले जाए जा रहे थे।