ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार: पत्नी की बेरुखी से आहत पति ने उठाया खौफनाक कदम, रात के अंधेरे में कर दिया बड़ा खेल

GOPALGANJ: गोपालगंज में एक पत्नी की बेरूखी से आहत पति ने खौफनाक कदम उठा लिया। पत्नी ने अपने पति का मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्टेट कर दिया था, पत्नी से बात नहीं होने से परेशान पति ने फां

बिहार: पत्नी की बेरुखी से आहत पति ने उठाया खौफनाक कदम, रात के अंधेरे में कर दिया बड़ा खेल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में एक पत्नी की बेरूखी से आहत पति ने खौफनाक कदम उठा लिया। पत्नी ने अपने पति का मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्टेट कर दिया था, पत्नी से बात नहीं होने से परेशान पति ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। पत्नी दो लाख रुपए दो लाख रुपए उधार लेकर बच्चों के साथ मायके चली गई थी। घटना उच्चकागांव थाना क्षेत्र के खरहरवा गांव की है।


मृतक की पहचान खरहरवा गांव निवासी राम कैलाश यादव के बेटे उमेश यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राम कैलाश का उसकी पत्नी से पैसों को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था, जिसके कारण वह काफी परेशान था। राम कैलाश की पत्नी दुर्गावती ने कमेटी से दो लाख रुपए कर्ज के तौर पर लिए थे और पैसे लेने के बाद वह बच्चों को लेकर मायके चली गई थी।


राम कैलाश जब भी पत्नी को फोन करता तो वह फोन रिसीव नहीं करती थी और पति के मोबाइल नंबर को ब्लैक लिस्टेड कर दिया था। परेशान पति आखिरकार थक हारकर ससुराल जा पहुंचा, जहां पत्नी के साथ उसका झगड़ा हो गया। ससुराल से राम कैलाश वापस घर लौट आया और देर रात खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। 


रविवार की सुबह राम कैलाश का शव उसके कमरे से बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।