ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

बिहार: NHAI के मैनेजर समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज, सड़क हादसे में महिला दारोगा समेत दो लोगों की हुई थी मौत

GOPALGANJ: गोपालगंज में पिछले दिनों किसी काम के लिए कोर्ट जा रही महिला दारोगा और उनके ड्राइवर की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत गो गई थी। अब इस मामले में NHAI के मैनेजर समेत तीन लोगों

बिहार: NHAI के मैनेजर समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज, सड़क हादसे में महिला दारोगा समेत दो लोगों की हुई थी मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में पिछले दिनों किसी काम के लिए कोर्ट जा रही महिला दारोगा और उनके ड्राइवर की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत गो गई थी। अब इस मामले में NHAI के मैनेजर समेत तीन लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज दर्ज हुआ है। सिधवालिया थाने में तैनात दारोगा नवीन कुमार के बयान पर यह केस दर्ज कराया है।


दरअसल, बीते पांच जुलाई को गोपालगंज में भीषण सड़क हादसे में एक महिला दारोगा समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। एक तेज रफ्तार ट्रक महिला दारोगा की कार पर पलट गया था, जिसमें दबकर महिला दारोगा और उनके ड्राइवर की जान चली गई थी। घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के फुटानीगंज के पास एनएच पर हुई थी।


बेगूसराय के नीमा चांदपुरा के परना गांव निवासी महिला दारोगा सतिभा कुमारी और उनका ड्राइवर मंजय कुमार के साथ अपनी निजी कार से कोर्ट जा रही थीं। इसी दौरान सदौवा गांव में एक इंटर कॉलेज के पस सीमेंट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर दारोगा की कार पर पलट गया।


जिससे कार में दबकर महिला दारोगा और उनके ड्राइवर की मौत हो गई थी। सतिभा सिधवलिया थाना में महिला हेल्प डेस्क की इंचार्ज थीं। अब इस मामले में सिधवलिया थाने में केस दर्ज हुआ है। एनएचएआई के प्रबंधक, कांट्रेक्टर और इंजीनियर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।