ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार में शराब माफिया के हौसले बुलंद: छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर बोला हमला, दो जवानों को चाकू मारकर किया लहूलुहान

GOPALGANJ: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद अवैध कारोबारी शराब की तस्करी में लगे हुए हैं और पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर अवैध तरीके से शराब का कारोबार कर रहे हैं। इनक

बिहार में शराब माफिया के हौसले बुलंद: छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर बोला हमला, दो जवानों को चाकू मारकर किया लहूलुहान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद अवैध कारोबारी शराब की तस्करी में लगे हुए हैं और पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर अवैध तरीके से शराब का कारोबार कर रहे हैं। इनके हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि जो भी इनके अवैध कारोबार के बीच रोड़ा बन रहा है उसे रास्ते से हटाने में परहेज नहीं कर रहे हैं। अब तो बेखौफ शराब माफियों पुलिसकर्मियों को भी अपना निशाना बनाने लगे हैं।


दरअसल, मांझा थाना क्षेत्र के कोइनी बच्चा बाबू के मेला में शराब बिक्री की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस की टीम छापेमारी करने के लिए बच्चा बाबू के मेला में पहुंची थी। अवैध कारोबारियों ने पुलिस टीम को देखते ही उसके ऊपर हमला बोल दिया। इस दौरान पुलिस टीम में शामिल दो चौकीदारों को चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया।


दोनों चौकीदारों की पहचान रामबाबू यादव और बैजू साह के रूप में हुई है। दोनों को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इमरजेंसी वार्ड में दोनों का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए माझागढ़ थाने की पुलिस छापेमारी कर रही है।