ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

बिहार में लूट की बड़ी वारदात, CSP केंद्र से बदमाशों ने लूट लिए लाखों रुपए

GOPALGANJ : इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना बैकुंठपुर और महम्मदपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इला

बिहार में लूट की बड़ी वारदात, CSP केंद्र से बदमाशों ने लूट लिए लाखों रुपए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ : इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना बैकुंठपुर और महम्मदपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके की है। यहां अपराधियों ने सीएसपी केंद्र को अपना निशाना बनाया है। तीन की संख्या में आए बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी कर्मियों को बंधक बनाकर 4.50 लाख रुपए लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।


सीएसपी कर्मियों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह आज भी सीएसपी में पैसों का लेनदेन हो रहा था। इसी दौरान तीन अपराधी सीएसपी केंद्र में घुस गए और सभी को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और जमकर लूटपाट की। लूट के बाद दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करते हुए अपराधी फरार हो गए। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।