ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार में हॉरर किलिंग : शराब के नशे में पिता ने बेटी की गला रेतकर कर दी हत्या

GOPALGANJ : गोपालगंज में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. शराब के नशे में लड़की के पिता और उसके चाचा समेत तीन लोगों ने मिलकर जघन्य तरीके से गला रेतकर हत्या कर दी है. वारदात के बाद घर के पास खेत मे

बिहार में हॉरर किलिंग : शराब के नशे में पिता ने बेटी की गला रेतकर कर दी हत्या
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GOPALGANJ : गोपालगंज में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. शराब के नशे में लड़की के पिता और उसके चाचा समेत तीन लोगों ने मिलकर जघन्य तरीके से गला रेतकर हत्या कर दी है. वारदात के बाद घर के पास खेत में शव को फेंक दिया गया. घटना नगर थाना क्षेत्र के कोटवा गांव की है. मृतक युवती 19 वर्षीय किरण कुमारी बतायी गयी, जो कोटवा गांव के इंद्रदेव राम की पुत्री थी. वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. पुलिस हत्या के पीछे ऑनर किलिंग समेत अन्य बिंदु पर जांच कर रही है. 


मृतक युवती की मां कलावती देवी का आरोप है कि किरण कुमारी की शादी उसके पिता इंद्रदेव राम मशानथाना गांव के बिरछा के नाती शर्मा से कराना चाहता था, लेकिन किरण और उसकी मां को लड़का पसंद नहीं था. इसलिए शादी करने से इंकार कर दिया था. मृतका किसी और को पसंद करती थी और उससे शादी करना चाहती थी. 


मृतका की मां कलावती देवी का यह भी आरोप है कि उसके पति इंद्रेव राम हमेशा शराब पीकर घर आते थे और बेटी इसका विरोध करती थी. रविवार की रात में किरण के पिता, उसके चाचा और बड़े पापा शराब के नशे में घर पहुंचे और उसकी गला रेतकर हत्या कर दी. विरोध करने पर किरण की मां कलावती देवी को भी घायल कर दिया गया. आज सुबह वारदात की सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो शव खेत में मिला, जबकि तीनों आरोपी घर छोड़कर फरार बताये जा रहे हैं. सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने जांच के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने की बात कही. 

एसडीपीओ संजीव कुमार ने कहा कि जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, मौके पर नगर इंस्पेक्टर ललन कुमार के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी गयी. हत्या क्यों की गयी, आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद स्पष्ट हो गया है. एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस की अनुसांधान के क्रम में सभी बातें स्पष्ट हो चुकी है. अपराधी भी जल्द पकड़े जायेंगे. एसडीपीओ ने कहा कि लड़की कहीं और शादी करना चाहती थी और उसके घरवाले किसी और शादी करना चाहते थे, इसी विवाद में युवती की हत्या की गयी है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MIRAJ AHMAD

FirstBihar संवाददाता