ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बच्चन सहनी गैंग और बिहार STF के बीच मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली

GOPALGANJ: बच्चन सहनी गैंग और बिहार एसटीएफ के बीच मुठभेड़ में एक अपराधी को गोली लगी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के खामपर थाना क्षे

बच्चन सहनी गैंग और बिहार STF के बीच मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: बच्चन सहनी गैंग और बिहार एसटीएफ के बीच मुठभेड़ में एक अपराधी को गोली लगी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के खामपर थाना क्षेत्र के भवानी छापर में मुठभेड़ हुई है। मोतिहारी एसपी ने इस बात की जानकारी दी है। 


बताया जाता है कि पुलिस और एसटीएफ को यह सूचना मिली थी कि यूपी और बिहार का टॉप मोस्ट वांटेड बच्चन सहनी अपने गैंग के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही बिहार एसटीएफ और हथुआ थाने की पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को देखते ही बच्चन सहनी गैंग के गुर्गे फायरिंग करने लगे। 


जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी को गोली लगी है।  मोतिहारी एसपी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी को गोली लगने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस की छापेमारी जारी है।


मिली जानकारी के अनुसार विशाल सिंह गिरोह का कुख्यात शूटर लाल बचन सहनी को गिरफ्तार किया गया है। रामाश्रय सिंह और ज्ञानदेव पूरी हत्याकांड का मुख्य आरोपी लाल बचन सहनी है। गोपालगंज पुलिस व एसटीएफ ने भवानी छापर गांव से उसे गिरफ्तार किया है।