ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

गोपालगंज में सरेआम मर्डर, अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली, इलाके में हड़कंप

GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ बदमाशों ने गुमटी दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. मामले की जानकारी पुलिस

गोपालगंज में सरेआम मर्डर, अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली, इलाके में हड़कंप
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ बदमाशों ने गुमटी दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है. इधर मृतक के घर में कोहराम मच गया है. 


घटना गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के गौरा में हुई. मिली जानकारी के अनुसार, तीन की संख्या में अपराधी बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे और तेल से भरे गैलन को लेकर भाग रहे थे. इसी बीच दुकानदार ने उन्हें देख लिया और उनका पीछा करने लगा. इसी दौरान अपराधियों ने उसे ताबड़तोड़ गोलियां मार दी. 


गोली की आवाज़ से इलाके में इलाके में सनसनी मच गई. इससे पहले लोग घटनास्थल पर पहुंच पाते तभी अपराधी उत्तर प्रदेश के फाजिल नगर की तरफ भाग निकले. मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद हथुआ एसडीपीओ खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. 


पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृत दुकानदार की पहचान मंटू यादव के रूप में की गई है. इधर इस घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मच गया है. 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता