ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

गोपालगंज में पूर्व मुखिया को अपराधियों ने मारी गोली, मुखिया के मर्डर में था शामिल

GOPALGANJ : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बौना साबित हो रही है. सूबे में बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गोपालगंज से

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ :  बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बौना साबित हो रही है. सूबे में बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गोपालगंज से जहां अपराधियों ने एक पूर्व मुखिया को गोली मार दी. इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना इलाके की है. जहां जिगना गांव में अपराधियों ने एक पूर्व मुखिया को गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व मुखिया की पहचान अरुण सिंह के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि गोली लगने के कारण पूर्व मुखिया अरुण सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए आनन-फानन में इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


इस बड़ी वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि जख्मी पूर्व मुखिया अरुण सिंह मुखिया उपेंद्र सिंह हत्याकांड में शामिल था. यह पूर्व मुखिया कुख्यात विशाल सिंह के साथ जेल जा चुका है. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम फौरन मौके पर पहुंची थी. पुलिस ने बताया कि घायल पूर्व मुखिया को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraz Ahmad

FirstBihar संवाददाता