ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

गोपालगंज में एक शख्स का मर्डर, सदर अस्पताल में बवाल, स्थिति तनावपूर्ण

GOPALGANJ : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसना सूबे की पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गोपालगंज से जहां अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसना सूबे की पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गोपालगंज से जहां अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया. युवक की हत्या की खबर मिलते ही उसके घर में मताम छा गया. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. परिजन सदर अस्पताल में जमकर हंगामा कर रहे हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के कुचायकोट थाना इलाके की है. जहां मठिया हाता के पास अपराधियों ने देर शाम एक शख्स को सरेआम गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक युवक के सीने में अपराधियों ने गोली मारी जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. आम लोगों की सुरक्षा को लेकर लोग जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं. 


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. मृतक की पहचान उमेश प्रसाद के रूप में की गई है. उमेश की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल पहुंची पुलिस के सामने परिजनों ने काफी आक्रोश जताया. परिजन अस्पताल में हंगामा कर रहे हैं. पुलिस उन्हें समझाने की कोशिश में जुटी हुई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraz Ahmad

FirstBihar संवाददाता