ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

गोपालगंज में डबल मर्डर, बिजनेसमैन और डॉक्टर को अपराधियों ने मारी गोली

GOPALGANJ : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला गोपालगंज जिले का है. जहां डबल मर्डर से लोगों की सुर

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला गोपालगंज जिले का है. जहां डबल मर्डर से लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा हो रहे हैं. जिले में अपराधियों ने एक बिजनेसमैन और एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस इस दोनों हत्याकांड की छानबीन में जुटी हुई है. 


झगड़ा छुड़ाने गये बिजनेसमैन का मर्डर
पहली वारदात शहर के नगर थाना इलाके के पुरानी चौक की है. जहां वार्ड नंबर 19 में देर रात पूर्व वार्ड पार्षद सत्येंद्र सिंह कुशवाहा और उनके भाई के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गई. इस बीच मारपीट को छुड़ाने पहुंचे फल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना में अपराधियों ने पूर्व पार्षद सत्येंद्र सिंह को भी चाकू मारकर घायल कर दिया. उसे इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है. मृतक व्यवसायी की पहचान नोनिया टोली के रहने वाले राजू चौहान के बेटे राज कुमार (20) के रूप में की गई है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि फल व्यवसायी राजकुमार झगड़ा छुड़ाने गया था. इस दौरान सिकंदर कुशवाहा ने सामने से गोली मार दी. जिसके कारण उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में आरोपी सिकंदर कुशवाहा को रायफल, एक जिंदा कारतूस और खोखा के साथ गिरफ्तार कर लिया है. 


अपराधियों ने डॉक्टर को गोलियों से भूना
दूसरी वारदात जिले के गोपालपुर थाना इलाके की है. यहां तारा नरहवां बाजार में अपराधियों ने एक डॉक्टर को गोलियों से भून दिया. जिसके कारण  घटनास्थल पर ही डॉक्टर की मौत हो गई. मृतक डॉक्टर की पहचान नरहवां गांव के रहने वाले मृत्युंजय कुमार राय उर्फ नन्हकू राय के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक राजापुर-टड़वा मेन रोड पर तारा नहरवां बाजार के पास डॉक्टर का बथान है. शुक्रवार की देर शाम डॉक्टर छोटे भाई और अन्य लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान दो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. पुलिस दोनों ही मामलों की छानबीन में जुटी हुई है. आरोपियों को पकड़ने के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraz Ahmad

FirstBihar संवाददाता