ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

गोपालगंज में दो कारोबारी भाईयों को मारी गोली, हालत नाजुक

GOPALGANJ : गोपालगंज में अपराधियों का मनोबल कम नहीं हो रहा है.अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला गोपालगंज के नगर थाना के दरगाह रोड वार्ड

गोपालगंज में दो कारोबारी भाईयों को मारी गोली, हालत नाजुक
Anamika
2 मिनट

GOPALGANJ : गोपालगंज में अपराधियों का मनोबल कम नहीं हो रहा है.अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला गोपालगंज के नगर थाना के दरगाह रोड वार्ड नंबर 25 की है. जहां अपराधियों ने घर में घुसकर दो कारोबारी भाईयों को गोली मार दी. 

मृतक के परिजनों ने बताया कि भूमि विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है. गंभीर रुप से घायल दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से गोरखपुर रेफर कर दिया गया है. घायल की पहचान सोहराब आलम और कलामुद्दीन आलम के रुप में की गई है. 

पीड़ित कलामुद्दीन आलम ने बताया की स्थानीय दबंगों ने उनसे रंगदारी में 10 धुर जमीन की मांग की थी. जिसका विरोध किया गया था. जिसके बाद उन्हें भुगत लेने की धमकी दी गई थी. पीड़ित परिजन ने बताया की आरोपी जबरन आज चारदीवारी तोड़कर उनके घर में घुस गए और दो लोगों को गोली मार दी. पीड़ित परिजनों ने नगर थाना कलमुल्ला एजेंट, तारिक , शाहिद , गुलाब , गुफरान , अमन सहित कई अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर्या है. 

नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. नगर थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार ने बताया कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है. पुलिस मामले की जाच कर रही है. अभी पीड़ित परिजनों के द्वारा कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है. उनका फर्द बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MERAJ AHMAD

FirstBihar संवाददाता