ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

गोपालगंज में करोड़ों रुपए का कछुआ बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

GOPALGANJ : जिले के बलथरी चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक ट्रक में तस्करी के लिए ले जाए जा रहे करोड़ों रुपए के कछुओं के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. ग

गोपालगंज में करोड़ों रुपए का कछुआ बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
First Bihar
3 मिनट

GOPALGANJ :  जिले के बलथरी चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक ट्रक में तस्करी के लिए ले जाए जा रहे करोड़ों रुपए के कछुओं के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों में पश्चिम बंगाल के चौबीस परगना जिले के बनगांव थाने के बैगांव गांव के विधान बैरागी और रंजीत मिश्रा शामिल हैं. गोपालगंज पुलिस की टीम दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है.


मामला गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना इलाके का है. जहां बलथरी चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक ट्रक में तस्करी के लिए ले जाए जा रहे करोड़ों रुपए के कछुओं के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया. कुचायकोट थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी ने बताया कि रविवार की देर पुलिस की टीम उत्तर प्रदेश व बिहार की सीमा पर कुचायकोट थाने के बलथरी चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच कर रही थी. जांच के दौरान एक ट्रक को शक के आधार पर रोका गया. इसके बाद जब उसकी तलाशी ली गई तो उसे काफी मात्रा में कछुओं को छुपाकर रखा गया था. फिर ट्रक पर सवार दोनों तस्करों को हिरासत में ले लिया गया है. 


गोपालगंज के एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि बरामद कछुआ को लखनऊ से कोलकाता होते हुए भूटान भेजने की तैयारी थी. इस मामले में पुलिस ने दो तस्करों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. कुल 1946 कछुओं की तस्करी हो रही थी. सदर एसडीपीओ ने बताया कि 1946 कछुओं में  231 कछुआ मृत पाए गए हैं. सभी मृत पाए गए कछुआ को मिट्टी में दफन कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है. लेकिन बाकी जितने भी कछुआ हैं. इन्हें वन विभाग की टीम को सौंपा जाएगा और वन विभाग की टीम के द्वारा गंडक नदी में दोबारा छोड़ दिया जाएगा. 


सदर एसडीपीओ ने बताया कि बरामद कछुआ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1 करोड़ रुपये आंकी गई है. यह कछुआ लखनऊ से कोलकाता के लिए तस्करी की जा रही थी. बाद में इसे कोलकाता से भूटान भेजा जाना था. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता