ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

गोपालगंज में अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

GOPALGANJ : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गोपालगंज से जहां अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी. इस बड़ी वारदात से इला

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गोपालगंज से जहां अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी. इस बड़ी वारदात से इलाके में सनसनी फैली हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

वारदात जिले के जादोपुर थाना इलाके की है. जहां बलुआ टोला गांव में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. उसे आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार अपराधियों ने युवक को गोली मारी है. 

वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जख्मी के परिजनों से बातचीत की जा रही है. पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraz Ahmad

FirstBihar संवाददाता