ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना

गोपालगंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, ससुरालवालों पर गला दबाकर हत्या का आरोप

गोपालगंज के बैकुंठपुर में 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू की।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में एक 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली मठिया गांव की है। मृतका की पहचान 26 वर्षीय सितारा खातून के रूप में हुई है, जो कौसर अंसारी की पत्नी थीं। वर्ष 2020 में दोनों की शादी हुई थी। उनके दो छोटे बच्चे हैं। मृतका का पति विदेश में वेल्डिंग का काम करता है और फिलहाल वहीं रह रहा है।


घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना क्षेत्र स्थित मायके से परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से घरेलू विवाद को लेकर सितारा खातून का अपनी ननद, सास और अन्य परिजनों से विवाद चल रहा था। उनका आरोप है कि इसी विवाद के चलते गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए।


सूचना मिलने पर बैकुंठपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।


पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही होगा। परिजनों के आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। फरार बताए जा रहे ससुराल पक्ष के लोगों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।