ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

गोपालगंज में शातिर चोरों की करतूत: कीमती गहनों से भरे पैकेट को बाइक की डिक्की से किया गायब, 10 लाख के आभूषण की चोरी

गोपालगंज कटेया थाना क्षेत्र के जमुनहां बाजार में दिनदहाड़े बाइक सवार चोरों ने ज्वेलरी शॉप के मालिक मनोज वर्मा की बाइक की डिक्की से 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिये। चोरी की इस घटना से व्यवसायियों के बीच हड़कंप मच गया।

बिहार न्यूज
अपराधियों का तांडव जारी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ:गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के जमुनहां बाजार में दिनदहाड़े 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहनों की चोरी ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। चोरी इतनी शातिराना तरीके से की गई कि दुकानदार को भनक तक नहीं लगी।


इंद्रपट्टी गांव निवासी ज्वेलरी दुकानदार मनोज वर्मा अपनी दुकान पर साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कीमती गहनों से भरा बैग अपनी बाइक की डिक्की में रखा था। तभी बाइक सवार दो अज्ञात चोर मौके पर आए और मास्टर चाबी से डिक्की खोलकर गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। चोरी गए आभूषणों में मंगलसूत्र, हार, पायल, बिछिया, कान की बालियाँ और टॉप्स शामिल हैं।


घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पंचदेवरी पिकेट प्रभारी अरुण कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान के लिए छापेमारी कर रही है।


दुकानदार ने बताया कि “करीब 10 लाख रुपये के गहने चोरी हुए हैं। रोज की तरह गहने बाइक की डिक्की में रखे थे। कुछ ही मिनट में चोरी हो गई।” उन्होंने आशंका जताई कि बदमाश पहले से उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। दिनदहाड़े हुई इस चोरी से बाजार के व्यापारियों में भय का माहौल है। स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने जल्द मामले के खुलासे का भरोसा दिलाया है।