ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

कुख्यात अपराधी मनीष यादव एनकाउंटर मामले में DIG का बड़ा खुलासा, दिल्ली से गोपालगंज लाने के दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर की थी गोलीबारी

सारण रेंज के DIG नीलेश कुमार ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी मनीष यादव मारा गया। जिस पर सिवान और गोपालगंज में हत्या-लूट के 10 संगीन मामले दर्ज थे। वह एक लाख का इनामी भी था। मुठभेड़ के दौरान 25 राउंड फायरिंग की गई थी।

BIHAR POLICE
पुलिस ने किया खुलासा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज में पुलिस व अपराधियों के बीच हुए मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी मनीष यादव मारा गया। मनीष यादव एनकाउंटर मामले में सारण रेंज के डीआईजी नीलेश कुमार ने बड़ा खुलासा किया है। डीआईजी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि सिवान और गोपालगंज के कुख्यात अपराधी पर हत्या व लूट के दस संगीन मामले दर्ज थे। उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने उसके ऊपर इनाम की राशि 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गयी थी। 


डीआईजी निलेश कुमार ने बताया कि कुख्यात मनीष यादव को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था और दिल्ली के साकेत कोर्ट में पेशी के बाद गोपालगंज लाया जा रहा था, इसी दौरान तड़के करीब 3 बजे गोपालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव के समीप दो बाइक सवार 5 अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकरा गयी व कुख्यात मनीष यादव सिपाही रौशन कुमार का पिस्टल लेकर उस पर फायरिंग कर दी। 


इसी दौरान जवाबी कार्रवाई में मनीष यादव मारा गया जबकि सिपाही रौशन कुमार के कंधे में गोली लगी है। वही पुलिस वाहन के पेड़ से टकराने की वजह से अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटे आयी है। डीआईजी ने बताया कि मनीष यादव ने यूपी व बिहार में अपना नेटवर्क फैला रखा था और उसके गिरोह में करीब 35 गुर्गे शामिल थे। ये हत्या के साथ-साथ ज्वेलरी दुकानों में लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे।


डीआईजी ने बताया कि पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, क्या ये अपराधी मनीष यादव को मारने या छुड़ाने के लिए आये थे इसकी भी जांच की जा रही है। वही मुठभेड़ के दौरान अन्य अपराधियों को भी गोली लगने की आशंका है, क्योंकि की घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक पिस्टल मिला है और आसपास खून के निशान पाए गए हैं। 


डीआईजी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान करीब 20 से 25 राउंड फायरिंग हुई है। अभी खाली खोखा की तलाश की जा रही है, एसटीएफ की संख्या कम होने के कारण इधर से सात राउंड फायरिंग की गयी है। मुठभेड़ के दौरान घायल एसटीएफ जवान रौशन कुमार को सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। डीआईजी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी, जिसमें एसटीएफ के चालक को काफी चोट पहुंची है जबकि टीम लीडर इंस्पेक्टर मुस्ताक को कंधे में काफी चोट आई है।

नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट