ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

गोपालगंज डांसर हत्याकांड: मुख्य आरोपी शैलेश सिंह समेत दो गिरफ्तार, बारात में डांस के दौरान मारी थी गोली

Bihar Crime News: गोपालगंज के पटोहवा गांव में डांसर हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी शैलेश सिंह समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के पटोहवा गांव में तीन दिन पहले हुए डांसर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी शैलेश सिंह समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।


यह घटना बारात के दौरान आयोजित डांस कार्यक्रम में हुई थी, जहां कुछ असामाजिक तत्वों ने डांसर को गोली मार दी थी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। कटेया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। 


पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार छापेमारी की जा रही थी, जिसके परिणामस्वरूप मुख्य आरोपी शैलेश सिंह सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। घटना के बाद से ही पुलिस सक्रिय थी और तेजी से कार्रवाई करते हुए मामले के खुलासे की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता