ब्रेकिंग
फतुहा-दनियावां रोड 30 दिन के लिए बंद, पटना से बिहारशरीफ-नवादा जाने का बदला रास्ता; जानें नया रूट✦Bihar Cabinet Meeting: मीठापुर-महुली एलिवेटेड से जुड़ेगा परसा-संपतचक पथ, 82.25 करोड़ की मंजूरी✦Bihar Cabinet Meeting: 30 वाटर कैनन और 86 नए वज्र वाहन खरीदेगी बिहार सरकार, 62.52 करोड़ रुपये होंगे खर्च✦बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 30 एजेंडों पर लगी मुहर, 2,761 करोड़ से 2,554 कृषि फीडर होंगे सोलराइज✦गंडक का बांध टूटने से गोपालगंज में बाढ़ का कहर, डूबने से महिला की मौत, पानी में बहकर आए 2 हिरण✦फतुहा-दनियावां रोड 30 दिन के लिए बंद, पटना से बिहारशरीफ-नवादा जाने का बदला रास्ता; जानें नया रूट✦Bihar Cabinet Meeting: मीठापुर-महुली एलिवेटेड से जुड़ेगा परसा-संपतचक पथ, 82.25 करोड़ की मंजूरी✦Bihar Cabinet Meeting: 30 वाटर कैनन और 86 नए वज्र वाहन खरीदेगी बिहार सरकार, 62.52 करोड़ रुपये होंगे खर्च✦बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 30 एजेंडों पर लगी मुहर, 2,761 करोड़ से 2,554 कृषि फीडर होंगे सोलराइज✦गंडक का बांध टूटने से गोपालगंज में बाढ़ का कहर, डूबने से महिला की मौत, पानी में बहकर आए 2 हिरण

Bihar Crime News: युवती की गोली मारकर हत्या, सुनसान इलाके में शव मिलने से सनसनी

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में बदमाशों ने एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में उसके शव को नहर के किनारे फेंककर फरार हो गए।

Bihar News
युवती की हत्या
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: गोपालगंज में एक 24 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना कुचायोकोट थाना के विशुनपुर नहर के पास की है।


मृतका की पहचान कुचायोकोट थाना के पोखारभिंडा निवासी हारून राशिद की बेटी शबाना खातून के रूप में हुई है। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि आज शनिवार को सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली कि एक युवती का शव ढोढवलिया पंचायत में मुर्गी फार्म के पास नहर के पटरी के समीप पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद कुचायकोट पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर मामले की जांच में जुट गई है। 


एसडीपीओ ने बताया कि युवती के सिर पर गहरे जख्म के निशान है। उसका गला दुपट्टा से लपेटा हुआ था। युवती के शव के पास से कुछ खोखा भी बरामद हुआ है। पुलिस के जांच में पता चला है कि उसके जांघ में बुलेट के निशान है। युवती को पहले गला दबाकर हत्या की गई है।


एसडीपीओ ने बताया कि हत्या के दौरान युवती के सिर पर हथियार से हमला किया गया है और उसके बाद उसकी जांघ में गोली मारी गई है। इस मामले में आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को कुछ सुराग भी मिले है। जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज