ब्रेकिंग
Bihar Vidhan Parishad Recruitment: बिहार विधान परिषद की LDC री-एग्जाम में बड़ा खेल? 30 अभ्यर्थियों को बुलाया, एक भी नहीं पहुंचा; भर्ती पर उठा सवाल...✦Bihar IT Hub : बिहार में अब नहीं जाना पड़ेगा दूसरे राज्यों में? पटना में 413 करोड़ से बनेगा पहला IT पार्क, होटल से लेकर ऑफिस तक मिलेंगी ये सुविधाएं✦मंच से मुखिया की दबंगई... डीएम-एसपी को दी गाली, नर्तकी को जबरन खींचने का VIDEO वायरल✦Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में✦Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप✦Bihar Vidhan Parishad Recruitment: बिहार विधान परिषद की LDC री-एग्जाम में बड़ा खेल? 30 अभ्यर्थियों को बुलाया, एक भी नहीं पहुंचा; भर्ती पर उठा सवाल...✦Bihar IT Hub : बिहार में अब नहीं जाना पड़ेगा दूसरे राज्यों में? पटना में 413 करोड़ से बनेगा पहला IT पार्क, होटल से लेकर ऑफिस तक मिलेंगी ये सुविधाएं✦मंच से मुखिया की दबंगई... डीएम-एसपी को दी गाली, नर्तकी को जबरन खींचने का VIDEO वायरल✦Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में✦Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप

Bihar Crime News: AIMIM नेता के भाई पर जानलेवा हमला, ओवैसी के लीडर की पहले हो चुकी है हत्या

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में बदमाशों ने एआइएमआइएम नेता अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया की हत्या बाद उनके छोटे भाई पर जानलेवा हमला किया है और जान से मारने की कोशिश की है।

crime news
बाल-बाल बची जान
© reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Crime News: गोपालगंज में एआइएमआइएम नेता और दिवंगत पूर्व मुखिया अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया की हत्या बाद आरोपियों ने उनके छोटे भाई पर जानलेवा हमला किया है। इस हमले में पीड़ित की हालत गंभीर है। जिनके सिर में कई जगह गंभीर चोटे आई हैं। जिन्हें सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां से उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया है। 


वहीं पीड़ित ने हाथापाई के दौरान आरोपियों के अवैध पिस्तौल को भी छीन लिया है। घटना नगर थाना के तकिया गांव स्थित बायपास रोड की है। पीड़ित का नाम अब्दुल हन्नान है। वह एआइएमआइएम के प्रदेश सचिव व दिवंगत असलम मुखिया उर्फ अब्दुल सलाम के छोटे भाई हैं। पीड़ित अब्दुल हन्नान ने बताया कि पिछले साल उनके बड़े भाई अब्दुल सलाम की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। 


अब्दुल हन्नान इस हत्याकांड का मुख्य गवाह है। इसी गवाही को रोकने के लिए नामजद अपराधियों के द्वारा लगातार धमकियां दी जा रहीं है। धमकी के अलावा उनके परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वे अपने भाई के आरोपियों को कोर्ट से सख्त सजा करवाना चाहते हैं। लेकिन उनके भाई के नामजद आरोपी उनके ऊपर बयान बदलने और केस वापस लेने को लेकर लगातार दबाव बना रहे हैं। जब उन्होंने ऐसा करने से इनकार किया तो उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया गया। 


पीड़ित अब्दुल हन्नान ने बताया कि वे अपने जमीन पर गए थे। जो गोपालगंज शहर के बंजारी थावे बायपास रोड के पास है। वहां होटल संचालक सद्दाम और उसके भाई समेत कई लोगो के द्वारा जो उनके भाई की हत्या में शामिल है। उनके ऊपर हमला कर दिया गया। पिस्टल के बट से उन्हें घायल कर दिया गया। जब वे अपने बचाव में हाथापाई करने लगे तब उन्होंने आरोपियों की पिस्तौल छीन लिया तो उनके सिर के ऊपर लाठी डंडों से हमला किया गया। जिससे उनके सिर में गंभीर चोटे आई हैं। 


मृतक अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया के बेटे व वर्तमान में एआईएमआईएम के नेता अनस सलाम ने बताया कि उनके परिवार को गांव के दबंगों के द्वारा लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उनके पिता की 12 फरवरी 2024 में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उन्होंने चौराव पंचायत के मुखिया परवेज आलम उर्फ छोटे मुखिया, लालबाबू, सद्दाम सहित कई लोगों को नामजद किया गया था। इन आरोपियों के द्वारा ही उनके ऊपर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। 


उनके पिता के हत्याकांड में नामजद आरोपी सद्दाम और उनके भाइयों के द्वारा ही उनके छोटे चाचा अब्दुल हन्नान के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है। अनस सलाम ने जिला प्रशासन से अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। हालांकि इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। वही इस संबंध में साइबर डीएसपी सह प्रभारी एसडीपीओ अवंतिका दिलीप कुमार ने बताया कि नगर थाना में मारपीट की घटना सामने आई है। दोनों पक्षों में पूर्व से विवाद चल रहा है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्र, गोपालगंज