ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

गोपालगंज में अपहरण के बाद युवक की हत्या, बहन को परीक्षा केंद्र पर गया था छोड़ने

इंटर की परीक्षा दे रही बहन को सेंटर पर छोड़ने के बाद युवक मूर्ति विसर्जन करने के लिए चला गया लेकिन फिर लौट कर नहीं आया। परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या किये जाने का आरोप लगाया है और पुलिस से मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।

BIHAR POLICE
अपहरण के बाद हत्या
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज जिले का है जहां युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। बहन को इंटर की परीक्षा दिलाने जा रहे भाई का पहले अपहरण किया गया फिर हत्या कर नहर के पास फेंक दिया गया। 


घटना थावे थाना क्षेत्र के कविलासपुर नहर की  है जहां से शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के खास परसौनी गांव निवासी गौतम यादव के पुत्र सूरज कुमार यादव के रूप में की गयी है। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस सड़क दुर्घटना में मौत की बात कह रही है। बताया जाता है कि मृतक सूरज कुमार यादव आईटीआई का छात्र था और बहन को इंटर की परीक्षा दिलाने के लिए 5 फरवरी की सुबह घर से बाईक से निकला था। 


परिजनों के अनुसार बहन को परीक्षा केंद्र पर छोड़कर सूरज मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन में चला गया था लेकिन वापस बहन को परीक्षा केंद्र से लेने नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की तब रात में नहर किनारे युवक का शव मिलने की सूचना थावे थाने की पुलिस को मिली। छानबीन के बाद पुलिस ने मृतक की पहचान सूरज कुमार के रूप में की। पुलिस का कहना है कि सूरज कुमार की मौत सड़क हादसे में हुई है। 


इधर, परिजन अपहरण करने के बाद हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का आरोप है कि सूरज कुमार यादव को पहले से धमकी मिल रही थी और उसे साजिश के तहत अपहरण करके हत्या की गई है। परिजनों के मुताबिक सूरज कुमार के गले पर नाखून का निशान पाया गया है, शरीर पर कई जगह जख्म के निशान मिले हैं। साजिश के तहत दिन में हत्या करने के बाद रात में पुलिस से बचने के लिए नहर किनारे शव को फेंका गया है। हालांकि पुलिस सभी बिंदु पर जांच की बात कह रही है और शव का पोस्टमार्टम कराने में जुटी हुई है।