ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

गर्लफ्रेंड से बात करने पर टोका तो कातिल बना बेटा, त्रिशूल से काटकर की बाप की हत्या

DESK : गर्लफ्रेंड से बात करने से मना करने पर बेटे द्वारा बाप की हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि बाप अक्सर बेटे को गर्लफ्रेंड से बात करने पर रोक-टोक

गर्लफ्रेंड से बात करने पर टोका तो कातिल बना बेटा, त्रिशूल से काटकर की बाप की हत्या
First Bihar
3 मिनट

DESK : गर्लफ्रेंड से बात करने से मना करने पर बेटे द्वारा बाप की हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि बाप अक्सर बेटे को गर्लफ्रेंड से बात करने पर रोक-टोक करता था. इसी से नाराज बेटे ने मंदिर से त्रिशूल निकालकर अपने बाप की हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद बेटा मौके से भाग निकला. हत्या की सूचना से फिलहाल इलाके में सनसनी मच गई है. 


घटना उत्तर प्रदेश के औरैया के अजीतमल कोतवाली के भीखेपुर का है. मिली जानकारी के अनुसार, अरविंद कुमार अपने परिवार के साथ रहते थे. उनके परिवार में 10 बेटे और 1 बेटी है. बड़े बेटे और बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है. 5वें नंबर के बेटे शिवम का किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. पिता बार-बार शिवम को गर्लफ्रेंड से बात करने से मना करते थे. इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी भी होती रहती थी. इसी बात से खफा होकर शिवम ने सो रहे पिता की त्रिशूल मारकर हत्या कर दी.


मृतक अरविंद के बेटे प्रदीप ने बताया कि पिता ने शिवम को ये सब करने से मना किया था, जिससे शिवम नाराज था. सोमवार शाम को शिवम घर से चला गया. देर रात शिवम घर वापस लौटा. उसने पास के ही एक मंदिर से त्रिशूल निकाल लिया था और सो रहे पिता को मारकर वहां से भाग गया. प्रदीप ने आगे बताया कि पिता के चिल्लाने पर जब सब उनके पास गए तो वो खून से लथपथ पड़े थे. तुरंत पिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन तब तक उनका काफी खून बह गया था, जिससे उनकी मौत हो गई. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी शिवम की तलाश की जा रही है.

टैग्स