ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

आशिक के ऊपर सवार था इश्क़ का भूत, गर्लफ्रेंड फोन नहीं उठाई तो जहर खा लिया

GOPALGANJ : एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. एक आशिक की बेवकूफी देखकर लोग उसपर हंस रहे हैं. घटना गोपालगंज जिले की है. जहां एक लड़के ने सिर्फ इस

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ  : एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. एक आशिक की बेवकूफी देखकर लोग उसपर हंस रहे हैं. घटना गोपालगंज जिले की है. जहां एक लड़के ने सिर्फ इसलिए जहर खा लिया क्योंकि उसकी प्रेमिका ने उसका कॉल रिसीव नहीं किया. इस घटना के बाद युवक के घर में कोहराम मचा है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


पागल प्रेमी के ऊपर इश्क़ का भूत कुछ इस तरह सवार था कि उसने यह कदम उठाने से पहले एक पल भी अपने परिवारवालों के बारे में नहीं सोचा. घटना गोपालगंज जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां पुरानी चौक स्थिति मुहल्ले में रहने वाले एक लड़के ने जहर खा कर आत्महत्या करने की कोशिश की. मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने अपनी प्रेमिका को कॉल किया. लेकिन गर्लफ्रेंड ने कॉल रिसीव करने के बजाये कॉल इग्नोर कर दिया.


प्रेमिका की इस हरकत से नाराज आशिक ने इतनी सी बात पर जहर खा ली. फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. आनन-फानन में प्रेमी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया. पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraz Ahmad

FirstBihar संवाददाता