ब्रेकिंग
कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप✦नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में दो जिगरी दोस्तों की मौत से परिवारों में पसरा मातम✦केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦Success Story: UPSC में 3 बार मिली नाकामी, चौथे प्रयास में बनीं IAS... पढ़िए बक्सर DM साहिला हीर की दिलचस्प लव स्टोरी✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप✦नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में दो जिगरी दोस्तों की मौत से परिवारों में पसरा मातम✦केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦Success Story: UPSC में 3 बार मिली नाकामी, चौथे प्रयास में बनीं IAS... पढ़िए बक्सर DM साहिला हीर की दिलचस्प लव स्टोरी

गर्लफ्रेंड से मिलाने के लिए युवक को घर से बुलाया, पिता से फिरौती मांगने के लिए दोस्तों ने किया अपहरण, बात नहीं बनी तो कर दिया मर्डर

JAMUI: जमुई में दोस्त का अपहरण कर फिर उसके पिता से फिरौती मांगने का प्लान दोस्तों ने बनाया था। गर्लफ्रेंड से मिलने की बात कह दोस्त को बुलाया फिर उसकी हत्या कर दी। मामला सामने

गर्लफ्रेंड से मिलाने के लिए युवक को घर से बुलाया, पिता से फिरौती मांगने के लिए दोस्तों ने किया अपहरण, बात नहीं बनी तो कर दिया मर्डर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई में दोस्त का अपहरण कर फिर उसके पिता से फिरौती मांगने का प्लान दोस्तों ने बनाया था। गर्लफ्रेंड से मिलने की बात कह दोस्त को बुलाया फिर उसकी हत्या कर दी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के 4 आरोपी साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 


घटना खैरा थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव का है जहां एक कारोबारी के बेटे की हत्या का उद्भेदन पुलिस ने किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सभी गिरफ्तार अपराधी मृतक के दोस्त बताए जाते हैं। जिनकी पहचान प्रियांशु कुमार, गौतम यादव, प्रवेश कुमार और शिवनंदन कुमार के रूप में हुई है। 


पुलिस ने बताया की इस मामले में दो और लोगों की संलिप्तता की बात सामने आई है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। कहा कि 3 जून को संजय साह के 20 वर्षीय बेटे सत्यदेव आर्य की गला दबाकर कर हत्या कर दी गयी थी। हत्या के बाद युवक की लाश को बल्लोपुर के बहियार में 6 फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया गया था। सत्यदेव आर्य की हत्या उनके दोस्तों ने ही की थी।


 किसी लड़की से मिलाने और बात कराने के बहाने फोन करके घर से बुलाया था। दोस्तों ने यह प्लान बनाया था कि जब सत्यदेव आ जाएगा तब उसका अपहरण कर पिता से फिरौती मांगेंगे। लेकिन सत्यदेव के वहां आने के बाद मामला बिगड़ गया। सत्यदेव ने उसके सारे प्लान को बिगाड़ दिया और विरोध करना शुरू कर दिया। 


जिसके बाद प्लान बिगड़ता देख दोस्तों ने गला दबाकर सत्यदेव की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया की सत्यदेव घर का एकलौता लड़का था। बीते बुधवार की रात से स्त्यदेव घर से अचानक गायब था। जिसकी लाश सुबह घर से एक किलोमीटर दूर बहियार से पुलिस ने बरामद किया। जिसके बाद मामले की तहकीकात पुलिस ने शुरू किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गर्लफ्रेंड से मिलाने के लिए युवक को घर से बुलाया, पिता से फिरौती मांगने के लिए दोस्तों ने किया अपहरण, बात नहीं बनी तो कर दिया मर्डरगर्लफ्रेंड से मिलाने के लिए युवक को घर से बुलाया, पिता से फिरौती मांगने के लिए दोस्तों ने किया अपहरण, बात नहीं बनी तो कर दिया मर्डरगर्लफ्रेंड से मिलाने के लिए युवक को घर से बुलाया, पिता से फिरौती मांगने के लिए दोस्तों ने किया अपहरण, बात नहीं बनी तो कर दिया मर्डरगर्लफ्रेंड से मिलाने के लिए युवक को घर से बुलाया, पिता से फिरौती मांगने के लिए दोस्तों ने किया अपहरण, बात नहीं बनी तो कर दिया मर्डरगर्लफ्रेंड से मिलाने के लिए युवक को घर से बुलाया, पिता से फिरौती मांगने के लिए दोस्तों ने किया अपहरण, बात नहीं बनी तो कर दिया मर्डरगर्लफ्रेंड से मिलाने के लिए युवक को घर से बुलाया, पिता से फिरौती मांगने के लिए दोस्तों ने किया अपहरण, बात नहीं बनी तो कर दिया मर्डर

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता