ब्रेकिंग
NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरभरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली PM-Kisan की 23वीं किस्त जारी: 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18,880 करोड़, ऐसे चेक करें स्टेटसNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरभरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली PM-Kisan की 23वीं किस्त जारी: 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18,880 करोड़, ऐसे चेक करें स्टेटस

गिद्धौर थाने के दारोगा की दबंगई..जबरन बाउंड्री वाल गिराया, अब दे रहा धमकी

JAMUI: बिहार के जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र स्थित चौहानगढ़ टोला में एक दारोगा की दबंगई देखने को मिली। वार्ड नंबर 12 में रहने वाले एक व्यक्ति के वर्षो पुराने बाउंड्री वाल को दा

गिद्धौर थाने के दारोगा की दबंगई..जबरन बाउंड्री वाल गिराया, अब दे रहा धमकी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: बिहार के जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र स्थित चौहानगढ़ टोला में एक दारोगा की दबंगई देखने को मिली। वार्ड नंबर 12 में रहने वाले एक व्यक्ति के वर्षो पुराने बाउंड्री वाल को दारोगा ने गिरा दिया। दारोगा के इस रवैय्ये के बाद पीड़ित परिवार मलयपुर थाने पहुंचा जहां उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया और दबंग दारोगा पर कार्रवाई किये जाने की मांग की गई। 


पीड़ित अमित कुमार सिंह ने बताया कि करीब 12 साल पहले ईंट सीमेंट से बने बाउंड्री वाल को 31 अक्टूबर की रात में गिद्धौर थाने के दारोगा नवीन कुमार सिंह ने बबलू सिंह के साथ मिलकर साजिश के तहत बाउंड्री वाल को गिरा दिया था। दूसरे दिन 1 नवंबर की सुबह में नवीन कुमार सिंह से जब पीड़ित अमित सिंह पूछने गए कि ऐसा क्यों किया तो दारोगा ने कहा कि मिट्टी भरने से बाउंड्रीवॉल गिर गया है। हम इसे फिर से बनवा देंगे। 


जब 2 नवंबर को 12 बजे मिलने गए तो नवीन कुमार सिंह, बबलू सिंह,रौशन कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह एवं दो अन्य लोग उनके साथ धक्का-मुक्की करने लगे। धमकी देते हुए दारोगा ने कहा कि अब हम बाउंड्री वॉल नहीं बनाएंगे। तुमको जहां भी जाना है जा सकते हो। हमलोगों का कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते। 


बता दें कि नवीन कुमार सिंह गिद्धौर थाने में दारोगा के पद पर तैनात है। जिसने जमुई में अपनी वर्दी का धौस दिखाने का काम किया हैं। बाउंड्री वॉल गिरा कर पीड़ित का 50 हजार का नुकसान किया है। दारोगा की दबंगई को देखते हुए पीड़ित ने समझौता करना ही मुनासिब समझा लेकिन दारोगा नवीन कुमार सिंह की डर से कोई पंचायत में भी बैठने तक को तैयार नहीं हुआ। 


नवीन कुमार सिंह की मंशा ठीक नहीं होने के कारण 4 नवंबर शनिवार को मलयपुर थाने में घटना की जानकारी लिखित रूप से मलयपुर थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह को पीड़ित ने दिया। मलयपुर थाना अध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस दबंग दारोगा पर क्या कार्रवाई कर पाती है? 


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता