ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

घूसखोर राजस्व कर्मचारी को एंटी करप्शन ब्यूरो ने दबोचा, जमीन के म्यूटेशन के लिए मांग रहा था 25 हजार रूपये

GIRIDIH: Anti Corruption Bureau (ACB) की लगातार कार्रवाई के बावजूद घूसखोर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। एक बार फिर एसीबी के हत्थे घूसखोर चढ़ गया। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने र

घूसखोर राजस्व कर्मचारी को एंटी करप्शन ब्यूरो ने दबोचा, जमीन के म्यूटेशन के लिए मांग रहा था 25 हजार रूपये
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GIRIDIH: Anti Corruption Bureau (ACB) की लगातार कार्रवाई के बावजूद घूसखोर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। एक बार फिर एसीबी के हत्थे घूसखोर चढ़ गया। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगेहाथ घूस लेते एक राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। ACB की इस कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालय के कर्मचारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।


गिरिडीह के तिसरी अंचल कार्यालय पहुंची एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने राजस्व कर्मचारी रामनरेश चौधरी को घूस लेते दबोचा। बताया जाता है कि जमीन के म्यूटेशन के लिए रामनरेश चौधरी ने 25 हजार रूपये की मांग की थी। कहा था कि बिना पैसा दिये काम नहीं होगा। 25 हजार रूपये में जब बातचीत तय हो गयी तब आज पहली किश्त 5 हजार रुपये देने के लिए पीड़ित अंचल कार्यालय में आया हुआ था। 


तभी पीड़ित ने इसकी सूचना एसीबी को कर दी थी। जैसे ही राजस्व कर्मचारी ने पैसा थामा उसे एंटी करप्शन ब्यूरों की टीम ने घूस लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। एसीबी की इस कार्रवाई से अन्य कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। देखते ही देखते यह बात पूरे डिपार्टमेंट में फैल गयी। राजस्व कर्मचारी रामनरेश चौधरी की गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम उसे धनबाद लेकर रवाना हो गई है। धनबाद में उससे पूछताछ की जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।