ब्रेकिंग
बिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IAS

हैकर ने एयर ट्रैवल एजेंसी की वेबसाइट में लगाई सेंध, कश्मीर में बैठै साइबर क्रिमिनल ने बुक किए फ्लाइट टिकट

Air travel agency hacked: गाजियाबाद में साइबर क्रिमिनल्स ने एक एयर ट्रैवल एजेंसी की वेबसाइट हैक करके टिकट बुक कर ली। कश्मीर में बैठे हैकर ने वेबसाइट में सेंध लगाई है।

Air travel agency hacked
साइबर क्रिमिनल ने बुक किए फ्लाइट टिकट
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Air travel agency hacked: गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र की एक ट्रेवल एजेंसी की फ्लाइट टिकट बुकिंग यूनिक आईडी को साइबर हैकर ने हैक कर लिया। हैकिंग के बाद अपराधी ने सात लोगों की हवाई यात्रा के टिकट बुक किए। इन टिकटों के माध्यम से यात्रियों ने मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, वाराणसी, गोवा सहित अन्य शहरों की यात्रा की। जब ट्रेवल एजेंसी के मालिक अजय प्रकाश को आईडी हैक होने की जानकारी मिली, तो उनके होश उड़ गये।


जांच में पता चला है कि हैकिंग कश्मीर के बारामूला स्थित एक ट्रेवल एजेंसी से हुई है। दरअसल ये हैकिंग अक्टूबर 2024 में हुई और 15 जनवरी को मामला कौशांबी थाने को सौंपा गया। एक महीने बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ट्रेवल कंपनी के संचालक अजय प्रकाश ने बताया कि उनकी कंपनी के कई राज्यों में ऑफिस हैं। 8 अक्टूबर को उनकी एजेंसी की बुकिंग आईडी हैक की गई थी, जिसके बाद लगभग 12 अवैध टिकट बुक किए गए। इनमें से पांच टिकट पहले रद्द किए गए और फिर सात टिकट की कन्फर्म बुकिंग की गई। टिकट संबधित ई-मेल और मोबाइल नंबर की जानकारी पर संदेह होने के कारण जांच की गई, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ। 


बुक की गई सभी टिकटों में फर्जी मोबाइल नंबर और ई-मेल डाले गए थे। हैकर ने उनकी एजेंसी के नाम से अकासा एयर और स्पाइस जेट एयरलाइंस के लिए पहले पांच टिकट बुक किए। इसके बाद रद्द की गई टिकटों का रिफंड अमाउंट यूज करके 7 नए टिकट बुक किए गए। ये टिकट मुंबई, वाराणसी, कोलकाता, पुणे, गोवा समेत अन्य शहरों की यात्रा के लिए थे। अजय प्रकाश ने बताया कि टिकट बुकिंग के लिए पहले आईडी में नकद राशि जमा करनी होती है। हैक होने के समय आईडी में राशि नहीं थी, जिससे हैकर ने पहले बुक की गई टिकटें रद्द की और रिफंड अमाउंट से नए टिकट बुक किए। आईडी हैक होने के कारण एजेंसी को लगभग 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता