ब्रेकिंग
बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकबिहार में कहां हुआ गैंगवार? कुख्यात शराब माफिया को दिनदहाड़े मारी गोली, दो गोलियां लगने से हालत गंभीरबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकबिहार में कहां हुआ गैंगवार? कुख्यात शराब माफिया को दिनदहाड़े मारी गोली, दो गोलियां लगने से हालत गंभीर

घर में घुसकर युवक को मारी गोली, हथियार लहराते हुए फरार हुए बदमाश

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला जहां दिनदहाड़े एक युवक को घर पर चढ़कर अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. गोली चलने के बाद उस जगह काफी द

घर में घुसकर युवक को मारी गोली, हथियार लहराते हुए फरार हुए बदमाश
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला जहां दिनदहाड़े एक युवक को घर पर चढ़कर अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. गोली चलने के बाद उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया.


घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के उलाव के समीप की है. घायल व्यक्ति की पहचान किरण साह के पुत्र मणि कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मणि कुमार अपने घर पर था, उसी दरमियान अपराधियों ने उसे घर पर चढ़कर गोली मार दिया. गोली लगने से मणि कुमार वहीं पर बेहोश होकर गिर गया. घर वाले गोली की आवाज सुनकर जब बाहर निकले तो मणि कुमार खून से लथपथ होकर गिरा हुआ था. अपराधी गोली चलाने के बाद हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए.


वहीं परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मणि कुमार को अपराधियों के द्वारा क्यों गोली मारी गई है. फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. वहीं मौके पर सिंघौल थाने की पुलिस पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता