ब्रेकिंग
करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में✦DCLR का बड़ा खेल ! गलत आदेश पारित करने के एवज में 1.25 Cr की जमीन 25 लाख में दूसरी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली, डीड में अपना गलत नाम लिखवाया, खुली पोल तो...✦बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर! 31 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में✦DCLR का बड़ा खेल ! गलत आदेश पारित करने के एवज में 1.25 Cr की जमीन 25 लाख में दूसरी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली, डीड में अपना गलत नाम लिखवाया, खुली पोल तो...✦बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर! 31 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

घर में घुसकर छेड़खानी करने वाले युवक को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला, 8 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के कटरा थानाक्षेत्र के लखनपुर में एक युवक की हत्या से हड़कंप मच गया है। घर में घुसे गांव के युवक बलवीर की लोगों ने छेड़खानी के आरोप में जमकर पिटाई कर दी जिस

घर में घुसकर छेड़खानी करने वाले युवक को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला, 8 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के कटरा थानाक्षेत्र के लखनपुर में एक युवक की हत्या से हड़कंप मच गया है। घर में घुसे गांव के युवक बलवीर की लोगों ने छेड़खानी के आरोप में जमकर पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कटरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। वही 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है। 


मृतक के परिजनों ने 8 लोगों पर पूर्व के विवाद में पीट पीटकर मारने का आरोप लगाया है। हत्या का मामला सामने आने के बाद कटरा पुलिस ने आरोपित 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है। हत्या के आरोपित लोगों का आरोप है कि मृतक पूर्व से ही उनकी लड़कियों के साथ छेड़खानी करता था जिसकी शिकायत पंचायत के सरपंच तक में हमने कई बार की गयी थीं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से उसका मनोबल और बढ़ गया और बीती रात घर में घुसकर बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा जिसे देखते ही उसे पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।


जबकि मृतक के परिजन पूर्व के विवाद में युवक की हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना के हरेक बिन्दुओं की पुलिस जांच कर रही हैं। कटरा सर्किल इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पूर्व के विवाद में मारपीट कर हत्या की बात कही है वहीं  डीएसपी मुजफ्फरपुर पूर्वी मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि पुलिस अनुसंधान में जुटी है प्रेम प्रसंग या पूर्व के विवाद में हत्या की बात कहना जल्दबाजी होगी हर बिंदु पर जांच कर हत्या के सही कारण जल्द पता लगाया जाएगा फिलहाल पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT SHANKAR

FirstBihar संवाददाता